नई दिल्ली: कुछ लोगो को अधिक मीठा खाने की लत लग जाती है और इससे उनके शरीर को नुकसान होता है। इसे रोकने के लिए ये तरीके अपनाएँ-
- आर्टिफीसियल सुगर
आर्टिफीसियल सुगर को आप ना कह दें। यह सुगर आपको बहुत अधिक नुकसान पहुचाती है। चॉकलेट, पैक्ड जूस आदि खाना बंद कर दें।
- पानी पियें
अगर आपको मीठा खाने की बहुत अधिक लत लग रही है तो आप उसी समय एक ग्लास हल्का गुनगुना पानी पियें। कुछ दिनों में ये लत दूर होने लग जाएगी।
- स्नैक्स साथ रखें
आप अपने साथ हेल्दी स्नैक्स हमेशा रखें। इसे रखने से आपको जब भी मीठा खाने का मन करें आप इसका सेवन कर लें।
- प्रोटीन आहार
कई बार पोषक तत्व ना मिलने से मीठा खाने का मन करता है। इसीलिए भरपूर पोषण वाले प्रोटीन युक्त आहार लें।