गर्मी के मौसम में लोग सूरज की किरणों से दूरी बनाते नजर आते हैं, लेकिन वास्तव में यह शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। इसके कारण शरीर को विटामिन डी प्राप्त होता है। साथ ही यह हड्डियों के लिए भी काफी अच्छा माना गया है। तो चलिए जानते हैं धूप से सेहत को होने वाले कुछ जबरदस्त लाभों के बारे में-
सूर्य की किरणें शरीर की कई तरह के रोगों से रक्षा करती है, जिससे आप लंबे समय तक स्वस्थ व निरोगी जीवन जीते हैं।
सूर्य की किरणों से शरीर को विटामिन डी प्राप्त होता है। यह शरीर में अन्य पोषक तत्व के अवशोषण के लिए बेहद आवश्यक है।
आपको शायद पता न हो लेकिन सूरज की किरणें कैंसर के खतरे को कम करती है। सूरज की किरणों में एंटी कैंसर तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के खतरे को दूर करती हैं। शोधों से यह बात सामने आई है कि जहां धूप कम समय के लिए होती है या जो लोग धूप में कम समय बिताते हैं, कैंसर की आशंका वहां ज्यादा होती है।
सूरज की किरणें पाचन तंत्र पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। दरअसल, हाजमे का काम जठराग्नि द्वारा होता है। पर्याप्त मात्रा में सूर्य की गर्मी लेने से जठराग्नि अधिक सक्रिय होती है और भोजन अच्छी तरह से पचता है।
उचित मात्रा में धूप नहीं मिलने से शरीर में सेरोटोनिन नामक हार्मोन की मात्रा कम हो जाता है। इससे डिप्रेशन की आशंका बढ़ जाती है। पूरी धूप मिलने से सेरोटोनिन पूरी मात्रा में बनता है और मानसिक स्थिति ठीक रहती है।
इसका रखें ध्यान
वैसे तो सूरज की किरणें सेहत के लिए लाभकारी मानी गई हैं, लेकिन फिर भी कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है, अन्यथा आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले तो आप सुबह सात बजे के करीब ही धूप सेंके। उस समय सूरज की किरणें बहुत तेज नहीं होतीं और आपको किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। इसके अतिरिक्त बहुत देर तक धूप में बैठने से बचें। आपके लिए 15-20 मिनट की धूप ही पर्याप्त है।
औषधीय गुणों से भरपूर होता है काला नमक, जानिए इसके बड़े फायदे
जानिए, गुलाब जल के औषधीय गुणों के बारे में