जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सोयाबीन हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। सोयाबीन में दूध, अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। सोयाबीन में पाया जाने वाला सैपोनिन, साइटोस्टेरोल व फेनोलिक एसिड हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे बालों और त्वचा के लिए काफी गुणकारी है।
सोयाबीन में प्रचूर मात्रा में कई प्रकार के प्रोटीन, विटामिन, विटामिन – बी, वीटामिन -सी व कई पौषक तत्व पाएं जाते है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी है। सोयाबीन से हमारे शरीर को एमिनो एसिड मिलता है।
अगर हम सोयाबीन को अंकुरित करके अपने भोजन में शामिल करते हैं, तो हमारे चेहरे का कलर गोरा होता है और शरीर तेजी से बढ़ता है। सोयाबीन से पेट की कई बीमारियां से निजात मिलती है। आज हम आपको सोयाबीन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है। आइए नजर डालिए..
झुर्रियों से छुटकारा: जैसा कि आप जानते हैं कि सोयाबीन में कई पौष्टिक तत्व पाएं जाते है। सोयाबीन में फीटोएस्ट्रोजन तत्व पाया जाता है। जो हमें कम आयु में आई झुर्रियों से राहत दिलाता है। सोयाबीन के सेवन से हमारी त्वचा पर आए धब्बे और झुर्रियों से छुटकारा मिलता है और हमारे चेहरे का रंग भी साफ होता है।
नाखूनों में मजबूतीः अगर हम सोयाबीन का उपयोग अपने खाने में करते हैं, तो हम अपने नाखूनों को भी मजबूत कर सकते है। सोयाबीन में कई विटामिन व पौष्टिक तत्व होते है। जिनसे हमारे नाखून मजबूत होते है और इनमें चमक भी आती है।
बालों को जल्दी से गिरने से रोकेः सोयाबीन हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। जिस भी व्यक्ति के कम उम्र में बाल गिरने लगते है। उसे सोयाबीन का सेवन करना चाहिए।
सोयाबीन बालों का झड़ना और गंजेपन को कम करता है। अगर हम सोयाबीन का तेल अपने बालों की लिए इस्तेमाल करेगें तो हमारे बाल काफी मजबूत होगे और उनकी ग्रोथ बढ़ेगी। सोयाबीन से हमारे दो मुँहे बाल भी सही हो जाएगें। सोयाबीन के उपयोग से हमारे बाल मुलायम व चमकदार बनेगे।
सोयाबीन से दाग धब्बो को दूर करेः सोयाबीन के फेस पैक से चेहरे पर मौजूद सभी प्रकार दाग, धब्बे भी आप हटा सकते है। इस पैक को बनाने के लिए सोयाबीन को रात में पानी में भीगकर छोड़ दे। सुबह इन्हे पानी से निकाल कर पीस ले। इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और सूखने पर धोलें।
यह भी पढ़ें-
हाइपरटेंशन से छुटकारा दिलाने में लहसुन बहुत मददगार है