तैलीय खाने का सेवन करने से शरीर को कई बार नुकसान पहुंचता है। तेल- मसाले से युक्त आहार शरीर में मोटापे की समस्या भी बढ़ा देता है। भोजन में कुछ ऐसी शमिल करें जिसमें चीनी, कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा कम हो। इसके अलावा प्रोटीन और फाइबर अधिक लेने से मोटापा कम रहता है। आहार में मिनरल और विटमिन भी अवश्य लें। यह मेटाबॉलिज्म को सुचारु रखता है।
दालें है फायदेमंद
फाइबर से भरपूर दालें शरीर के मेटाबॉलिज़्म को हैल्दी व स्वस्थ रखती हैं। दालों का ग्लाइसीमिक इंडेक्स भी कम होता है। इससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ता। रोज़ाना आहार में दालों का सेवन करें। इससे मोटापा कम हो जाएगा। इसमें प्रोटीन भी अधिक होता है।
हरी सब्जियां खाएं
ग्रीन वेजिटेबल पालक, मेथी, सरसों जैसे साग लौकी, काशीफल, करेला, पत्ता गोभी खाने से शरीर हल्का हल्का रहता है। इनमें अधिक फाइबर, कम कैलोरी, मिनरल और विटमिन पाए जाते हैं।
सूप पीएं
सूप पीने से वजन कम रहता है। सर्दियों व गर्मियों में लौकी, टमाटर, मिक्स वेजिटेबल सूप का सेवन करें। इनसे आपको जरूरी तत्व मिलेंगे। कम चिकनाई से बना सूप आपके शरीर को बहुत फायदा पहुंचाएगा।
डेयरी प्रोडक्ट्स है लाभदायक
दूध, दही, पनीर शरीर को हैल्दी रखती है। इसमें प्रोटीन व कैल्शियम अधिक होता है जिससे हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।
सेहत को क्या फायदे होते हैं अंजीर से, जानिए यहाँ