भारत सरकार ने अपने स्वभाव के मुताबिक एक बार फिर पाकिस्तान को अपने वायुसीमा में घुसने की इजाजत दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को श्रीलंका का दौरा करना था, जिसके लिए भारत ने अपने वायुक्षेत्र का इस्तेमाल करने की मंजूरी उन्हें प्रदान कर दी हैं।
अपने दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर पाकिस्तानी पीएम इमरान खान श्रीलंका की संसद को संबोधित करने वाले थे। लेकिन उसके नापाक इरादों को भांपते हुए श्रीलंका ने उनके 24 फरवरी को होने वाले भाषण को रद्द कर दिया। दरअसल, श्रीलंका का यह फैसला भारत के साथ संबंधों में टकराव से बचने के लिए था।
श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के साथ अपने संबंधों को बिगड़ने से बचाने के लिए श्रीलंका ने पाकिस्तानी पीएम के संबोधन को रद्द कर दिया हैं। बता दे, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2015 को श्रीलंका की संसद को संबोधित किया था। माना जा रहा था श्रीलंका दौरे पर इमरान खान मुस्लिम कार्ड का इस्तेमाल कर सकते थे। दरअसल, पिछले कुछ समय से श्रीलंका में मुस्लिम विरोधी भावनाएं उत्पन्न हुई हैं और वहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
यह भी पढ़े: पहले दुश्मनी पाली और अब अमेरिका से कारोबार शुरू करने को छटपटाने लगा चीन
यह भी पढ़े: नहीं जानते होंगे आप इलायची खाने के ये फायदे