रायबरेली दौरे पर आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के विधायक सोमनाथ भारती पर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में काली स्याही फेंके जाने की घटना सामने आई हैं। विधायक ने घटना का जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया हैं। घटना के बाद आप विधायक की पुलिस के अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब हैं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगदीशपुर में पार्टी कार्यकर्ता मीटिंग में भड़काऊ बयान दिया था।
उन्होंने शनिवार को दिए अपने इस बयान में कहा था ‘भाजपा सरकार में गुंडों का राज है। यूपी की अस्पतालों में कुत्ते के बच्चे पैदा होते हैं।’ बता दे आज रायबरेली में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात समेत उनके कई कार्यक्रम थे। लेकिन इसी बीच आपत्तिजनक तत्वों ने घटना को अंजाम दे दिया।
आदित्यनाथ सरकार की तानाशाही चरम पर है @AamAadmiParty ने स्कूल,अस्पताल की बदहाली का सवाल उठाया तो आदित्यनाथ जी ने AAP नेताओं को आतंकित करना शुरू कर दिया पूर्व मंत्री व विधायक @attorneybharti पर रायबरेली में भाजपाईयों ने हमला कर दिया और सोमनाथ को ही पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। pic.twitter.com/WJDwVzCjxh
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 11, 2021
सोमनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता सुबह-सुबह ही गेस्ट हाउस पहुंच गए थे। लेकिन जैसे ही वे निकले उन पर स्याही फेंक दी गई। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस में काफी हंगामा किया। हालांकि स्तिथि बिगड़ने पर पुलिस ने पूरे मामले को अपने स्तर पर संभाल लिया।
यह भी पढ़े: ये हैं कैंसर के मुख्य प्रकार और लक्षण
यह भी पढ़े: पीएं फूलों की चाय और पाएं इन बीमारियों से छुटकारा