टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इशारों-इशारों में ही महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। पठान ने कहा है कि ‘कुछ लोगों के लिए उम्र महज एक नंबर है और दूसरों के लिए टीम से बाहर करने का कारण।’ पठान ने यह बात ट्विटर पर कही है, जिसे कहते हुए उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन उनके ट्वीट को देखकर यह पता चल सकता है कि, उन्होंने यह किस संदर्भ में और किसके लिए कहा हैं।
Age is just a number for some and for others a reason to be dropped…
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) October 3, 2020
क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि इरफान पठान का यह ट्वीट चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना हैं। ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स ने भी पठान से पूछा हैं कि ‘सर आपको धोनी से इतनी क्या समस्या हैं?’ वहीं, कई यूजर्स से इरफान का पक्ष रखा है और धोनी की आलोचना भी की हैं।
इरफान पठान का यह ट्वीट उस संदर्भ में देखा जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान रहते हुए धोनी ने इरफान को 28 की उम्र में बेहतरीन फॉर्म में होते हुए भी युवा खिलाड़ियों को मौका देने के बहाने टीम से बाहर कर दिया था। जिसके बाद से ही इरफान पठान, धोनी के फैसलों के आलोचक रहे हैं।
दरअसल, सीएसके के कप्तान धोनी आईपीएल के मौजूदा सीजन में काफी संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार के मैच के दौरान वह काफी थके और असहज मालूम पड़ रहे थे। जिसमें धोनी 47 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस बार तीन बार की चैंपियन चेनई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान और पूरी टीम जूझती दिखाई दे रही हैं। जिसके चलते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं।
यह भी पढ़े: IPL 2020: सट्टेबाज ने साधा मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क, खिलाड़ी ने BCCI को दी सूचना
यह भी पढ़े: भारत में एक हफ्ते में चार लाख नए कोरोना मरीज, पांच हजार से ज्यादा की मौत