हाथरस पीड़िता की मौत के बाद देश में राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए अपने पूरे काफिले के साथ हाथरस की तरफ चल पड़े थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बीच में रोका तो वे पैदल ही चलते रहे। लेकिन इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राहुल और प्रियंका ने यूपी में जंगलराज और पुलिस द्वारा लाठियां चलाने का आरोप लगाया।
हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती। pic.twitter.com/lRq9kLSHJz
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 1, 2020
प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा ‘हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।’ दूसरी तरफ राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नहीं डरने की नसीहत दी।
दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता।
UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है।
इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 1, 2020
राहुल ने ट्वीट में लिखा, दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!’
यह भी पढ़े: ओमान ने भारत के साथ किया एयर बबल करार, ऐसा करने वाला 16वां देश बना
यह भी पढ़े: अब सड़क किनारे ट्रैफिक पुलिस नहीं काटेगी चालान, आज से बदल चुके हैं नियम