72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी नई फिल्म सत्यमेव जयते 2 की रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह हाथ में तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही सफेद रंग के कुर्ते के साथ सफेद पगड़ी भी बांधी हुई है।
फोटो शेयर करते हुए जॉन ने लिखा, ”तन मन धन से बढ़कर जण गण मन। सत्यमेव जयते 2 की टीम की ओर से हैप्पी रिपब्लिक डे। ईद पर 14 मई को मुलाकात होगी।” बता दे यह फिल्म मिलाप जावेरी ने निर्देशित की हैं और जॉन के साथ-साथ फिल्म में मनोज बाजपेयी सहित कई सितारे नजर आएंगे।
TANN MANN DHANN, se Badhkar JANN GANN MANN!
The team of #SatyamevaJayate2 wishes everyone a Happy Republic Day!See you in cinemas this EID on 14th May 2021 pic.twitter.com/iFSMq9qMrS
— John Abraham (@TheJohnAbraham) January 26, 2021
फिल्म 2018 में रिलीज ‘सत्यमेव जयते’ का सीक्वल है। सत्यमेव जयते 2 में दिव्या खोसला कुमार भी हैं। सत्यमेव जयते 2 को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में जॉन अब्राहम वाराणसी में फिल्म सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। हालांकि उपचार के बाद वो अब शूटिंग पर लौट चुके हैं।
यह भी पढ़े: 26 जनवरी के मौके पर Play Store पर आया FAU-G गेम, ऐसे करें डाउनलोड
यह भी पढ़े: नई ‘अनीता भाभी’ ने दिखाया अपना जलवा, नेहा पेंडसे ने शेयर किया शो का प्रोमो