पुदीने को हम तरह तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी को पुदीना खाली खाना पसंद नहीं हैं तो आप इसकी चटनी भी तैयार कर सकते हैं। आपको बता दे पुदीना ना केवल ठंडक पहुँचता हैं बल्कि इसका औषधीय पौधा विभिन्न बिमारियों को दूर भी करता हैं।
*इसे सुखाकर रायतें में मिलाकर इसका उपयोग किया जाता है।
*पेट की खराबी, पेट फूलना, जी मिचलाना, बेचैनी होने पर पुदीने के रस का आधा चम्मच एक कप पानी से देने पर तुरंत लाभ होता है।
*कफ जमा हो या हिचकी आती हो तो अंजीर के साथ पुदीने की पत्ती को गर्म पानी में गलाकर खाने से लाभ होता है।
*विभिन्न प्रकार की बीमारियों की प्रारंभिक स्थिति में पुदीने पत्ती को शहद के साथ सेवन करने से लाभ होता है।
*पुदीने के पत्तों की लुगदी लगाने से बिच्छु या कीड़े के घाव आदि ठीक हो जाते हैं।
*स्त्रियों के मासिक धर्म की खराबी में पुदीने की पत्ती की चाय बना कर देने से लाभ होता है।
*हैजा में पुदीना, प्याज तथा नींबू के रस पीने से भी आपको इसके लाभ मिलेंगे।
यह भी पढ़ें-
खसखस के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान !