सामान्यतः गुड़ और जीरे का उपयोग व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने में किया जाता है। यह बहुत फायदेमंद घरेलू नुस्खा है जो शरीर को लाभ पहुंचाने में बेहद फायदेमंद है। गुड़ में पोषक तत्व अत्यधिक होते है। इन दोनों का एकसाथ उपयोग पानी में डालकर करने से शरीर की अनेको गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
कैसे बनाएं ये पानी ?
जीरे और गुड़ का पानी तैयार करने के लिए पानी की कुछ मात्रा लें और उसमें तकरीबन 1 चम्मच पिसा हुआ गुड़ और लगभग 1 चम्मच जीरा मिक्स करके उबाल लें। अब इस उबले हुए पानी का सेवन करें।
आइए जाने गुड़ और जीरे के पानी के लाभ….
पेट संबंधी समस्या से छुटकारा
गुड़ और जीरे का पानी पीने से पेट की गंभीर बीमारियों से निजात मिलता हैं। इसके सेवन से कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट दर्द जैसी गंभीर समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
दर्द दूर करने में फायदेमंद
जीरे और गुड़ के पानी को पीने से पीठ दर्द और कमर दर्द जैसी गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके सेवन से पीरियड्स के दर्द से भी बहुत आराम मिलता है। इसका सेवन जरूर करें।
इम्यून सिस्टम बनाएं मजबूत
इस पानी को पीने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व दूर हो जाते हैं और शरीर साफ हो जाता है। गुड़ और जीरे के सेवन से इम्यून सिस्टम बहुत मजबूत बनता है। इस पानी को पीने से अनेको गंभीर बीमारियां दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें-
अवश्य रखें इन बातों का ध्यान, अगर आप है अखरोट खाने के शौक़ीन