अक्सर घरों में रोटी बनाते समय रात के खाने में कई बार रोटियां एक्स्ट्रा बन जाती हैं। ऐसे में लोग उन्हें बासी मानकर या तो गाय को खिला देते हैं या फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यहीं बासी रोटी आपके शरीर की 4 बीमारियों को खत्म कर सकती है।
जानें रात की चपाती को सुबह खाने के फायदे-
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
ठंडे दूध के साथ रात की रोटी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए चपाती को ठंडे दूध में तोड़-तोड़कर डाल दें और इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे सुबह के नाश्ते में खाएं।
बॉडी टेंपरेचर कंट्रोल में
नॉर्मल बॉडी टेंपरेचर 37 डिग्री सेल्सियस का रहता है। अगर ये 40 के पार चला जाए तो अंगों को नुकसान पहुंचाता है। ठंडे दूध में बासी रोटी खाने से बॉडी का टेंपरेचर कंट्रोल रहता है।
एसिडिटी की समस्या
जो लोग पेट की समस्याओं से पीड़ित हैं, उन्हें बासी रोटी खानी चाहिए। इससे पाचन अच्छा रहता है। एसिडिटी की समस्या दूर होती है। इसके लिए रात को सोने से पहले ठंडे दूध में बासी रोटी खानी चाहिए।
हाई ब्लडप्रेशर और शुगर
हाई ब्लडप्रेशर और शुगर से पीड़त लोगों को बासी रोटी खानी चाहिए। इसके लिए बासी रोटी को दूध में तोड़कर डाल दें। 10 से15 मिनट के लिए छोड़ दें। दिन में किसी भी समय इसे खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
अपनाएं इन नुस्खों को और हमेशा के लिये चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाएं