सरसों का तेल किसी भी औषधि से कम नहीं है। सरसों का तेल हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है|
सरसों के तेल में पाए जाने वाले विटामिन जैसे थियामाइन, फोलेट व नियासिन शरीर के मेटाबाल्जिम बढ़ाते हैं जिससे वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है।
सरसों का तेल त्वचा के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है क्यूंकि इसमें विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इस से त्वचा को अंदरुनी पोषण तो मिलता है ही साथ ही इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की नमी भी बनी रहती है।
अगर आपको भूख नहीं लगने की बीमारी है तो सरसों का तेल आपके लिए खासतौर पर बहुत अधिक फायदेमंद रहेगा। ये तेल हमारे पेट में ऐपिटाइजर के रूप में काम करता है जिससे भूख बहुत बढ़ती है।
अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए सरसों का तेल फायदेमंद होता है। सरसों में बहुत ही पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो अस्थमा के मरीजों के लिए है।
इडली है प्रोटीन का अच्छा स्रोत