बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाओं में रहती है। जिसमें से वह अधिकतर बार अपनी बोल्ड तस्वीरों और अफेयर को लेकर सुर्खियों में आ जाती है। इस बार भी कृष्णा अपने लव के कारण चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड एबन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह एबन को किस करती हुई नजर आ रही है। कृष्णा श्रॉफ की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे है।
कृष्णा और एबन की इस तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ ने जो प्रतिकिया दी है, उसे देखकर फैंस भी हैरान है। दरअसल, टाइगर ने अपनी बहन की इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी बनाए हैं। तस्वीर पर फैंस काफी रोचक कमेंट कर रहे है। सोशल मीडिया पर कृष्णा की यह तस्वीर जमकर वायरल की जा रही है।
कृष्णा की तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। गौरतलब है कि कृष्णा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी खुले विचारों की है। कुछ समय पहले ही कृष्णा का ब्रेकअप होने की खबरें सामने आई थी, लेकिन यह महज एक अफवाह निकली। दरअसल, ऐसा अंदाजा इसलिए लगाया गया था क्योंकि कृष्णा ने बॉयफ्रेंड के साथ वाली अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी थी। फिलहाल लॉकडाउन में वह बॉयफ्रेंड के साथ ही समय व्यतीत कर रहे है।
यह भी पढ़े: BJP ने किया स्पष्ट, बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार ही होंगे NDA का चेहरा
यह भी पढ़े: एक साथ 25 जिलों में फर्जी कागजों के आधार पर नौकरी करने वाली शिक्षिका गिरफ्तार