बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की जनता को नया नारा दिया है। उन्होंने प्रदेश की जनता से नए नारे के माध्यम से बदलाव का आह्वान किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर नया नारा लिखा है, जो यह है:
‘उठो बिहारी, करो तैयारी। जनता का शासन अबकी बारी। बिहार में बदलाव होगा, अफसर राज खत्म होगा। अब जनता का राज होगा।’
उठो बिहारी, करो तैयारी
जनता का शासन अबकी बारीबिहार में बदलाव होगा
अफ़सर राज ख़त्म होगा
अब जनता का राज होगा— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 25, 2020
एक अन्य ट्वीट में राजद सुप्रीमो ने कृषि बिल को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा किसान के भले के लिए बिल, सच्चे दिल से बनता है। पूंजीपतियों के साथ डील से नहीं। गौरतलब है कि उनकी पार्टी ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को इस बिल के विरोध में राज्यव्यापी विरोध किया।
बिहार विधानसभा आम चुनाव, 2020 को लेकर चुनाव आयोग ने निर्देश जारी कर दिए है। राज्य में 7 करोड़ 29 लाख 27 हजार 396 मतदाताओं की शत प्रतिशत फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार की गयी है और मतदाता पहचान पत्र जारी किया गया है।
यह भी पढ़े: 12वीं पास छात्रा को 25 और स्नातक पर 50 हजार रुपये देगी बिहार सरकार: CM नीतीश कुमार
यह भी पढ़े: अनुष्का के जवाब के बाद गावस्कर की सफाई, कहा-मैंने कब उन्हें दोषी बताया ?