घीया को अंग्रेजी में Bottle Gourd कहा जाता है। ये सबकी पसंदीदा सब्जी है। इसके सेवन से शरीर को अनेको फायदे मिलते है। अनेको पोषक तत्व मौजूद होने के कारण ये शरीर में होने वाली बीमारियों से राहत दिलाता है। आइये जानें लौकी खाने के फायदे :-
- वेट कम करे
लौकी वजन घटाने में अत्यंत फायदेमंद होती है। इसका प्रयोग सब्जी के रूप में या जूस के रूप में रोज़ाना करना चाहिए। आप जूस में हल्का सा नमक भी डाल सकते है। बहुत फायदा मिलेगा।
- स्किन पर लाए निखार
घीया में पानी पाया जाता है जो चेहरे पर ग्लो लाता है। इसका सेवन जूस के रूप में या सब्जी के रूप में किया जा सकता है। इसका यूज़ चेहरे पर मसाज करके भी किया जा सकता है।
- डायबिटिक पेशेंट्स के लिए फायदेमंद
लौकी डायबिटीक पेशेंट्स के लिए राम बाण होती है। रोज़ाना प्रातः उठकर खाली पेट लौकी का जूस पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होता है.
- डाइजेस्टिव सिस्टम बनाए बेहतर
डाइजेस्टिव सिस्टम से जुडी समस्याओं को सुचारु बनाने में लौकी का जूस बहुत लाभदायक होता है। लौकी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कब्ज और गैस की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाते है।
- कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल
लौकी का उपयोग करने से हार्ट प्रॉब्लम में लाभ मिलता है। इसके सेवन से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।