फल सेहत के लिए बहुत ही अच्छे हाते और फल सब लोग खाते है। इन सब फलों में एक ऐसा फल है जो आपके स्वास्थ्य के साथ साथ आपकी त्वचा की भी पूर्ण्तः देखभाल करता है। जी हां हम बात कर रहें हैं अंगूर की। अंगूर का उपयोग ज्यादातर शराब बनाने में प्राथमिक घटक के रूप में होता है। अंगूर को जामुन का ही परिवार माना जाता है।
अंगूर विभिन्न किस्मों में जैसे हरे, लाल, नीले, बैंगनी और काले रंग में पाया जाता है। शोधकर्ताओं और कई अध्ययनों से यह पता चला है कि अंगूर वास्तव में स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें कई स्वास्थ्य लाभकारी गुण हैं। आज हम आपको अंगूर से होने वाले फायदों के बारे में बतायेंगें।
त्वचा की समस्याओं के लिए
आपकी त्वचा मे मुँहासे, काले दाग पड़ जाते है तो अंगूर आपकी इन समस्याओं को खत्म करने में कारगर साबित होता है।
आंखों के लिए अच्छा है
अंगूर सेलुलर स्तर पर सीधे ऑक्सीडिएटिव तनाव का सामना करते हुए आंखों के स्वास्थ्य को पूर्ण्तः बढ़ावा देते हैं। अगूंर खाने से आंखो की रोशनी भी बहुत तेज होती है। आंखो मे जो सफेद रंग का दाग आ जाता है वह काले अंगूर के सेवन से आंख में बने सफेद दाग से निजात पा सकते है।
घुटनों के दर्द के लिए
अभी थोड़े दिनो पहले हुए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि अंगूर का दैनिक सेवन घुटने के दर्द से राहत पाने में पूर्ण्तः मदद करता है। अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते हैं और पॉलीफेनॉल होता हैं जो जोड़ों की लचीलापन और गतिशीलता में सुधार करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें-
अपनाये ये आसान उपाय अपनी त्वचा का मॉइस्चराइज़र बढ़ाने के लिए