भोजन के साथ अगर प्याज न हो तो स्वाद ही नहीं आता। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो सब्जी में भी प्याज का प्रयोग करते हैं। वैसे तो प्याज भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ाता है, लेकिन इसके साथ आपको प्याज का सेवन करके से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। तो चलिए जानते हैं प्याज से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में-
अगर आप मधुमेह पीड़ित हैं तो आपको कच्चा प्याज खाना चाहिए। इसे खाने से शरीर में इंसुलिन पैदा होता हैं। प्याज रक्त में शक्कर की मात्रा को नियंत्रित करता है।
वहीं प्याज का सेवन पुरूषों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है। अगर आप सफेद प्याज का रस सेवन करते हैं तो इससे वीर्य में वृद्धि होती है। इसके सेवन के लिए आप सफेद प्याज का रस, शहद, अदरक का रस और घी का मिश्रण 21 दिनों तक लगातार करें। ऐसा करने से नपुंसकता दूर हो जाती है। वहीं प्याज को पीसकर गुड़ मिलाकर खाने से वीर्य वृद्धि होती है।
वहीं सर्दी, जुकाम और कफ की समस्या होने पर भी प्याज का रस का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप प्याज के रस में शहद या गुड़ मिलाकर पीएं। इससे आपके गले को आराम मिलेगा। वहीं कफ हो जाने पर प्याज के रस में मिश्री मिलाकर चाटने से फायदा मिलता है।
प्याज का रस हेयरफाॅल की समस्याओं को भी दूर करता है। बस आप इसे बालों की जड़ों में लगाएं।