नीबू पानी का सेवन करना शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है| इसमें बहुत से एंटीबॉयोटिक तत्व पाए जाते है जो बॉडी से विषैले तत्वों को बाहर निकाल देते है| लेमन वाटर का इस्तेमाल करने से शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है और साथ ही काफी फ्रेशनेस महसूस होती है|
आइये जानें नींबू पानी पीने के फायदे –
1. रोज़ाना प्रातः उठकर एक ग्लास नींबू पानी का सेवन करने से शरीर में पैदा सारे विषैले तत्व बाहर निकल जाते है| इससे बाइल जूस आसानी से बनाया जा सकता है| खाने को डाइजेस्ट करने के लिए बाइल जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है|
2. नींबू पानी के उपयोग से डाइजेस्टिव सिस्टम काफी अच्छा बनता है| यह बॉडी में पाचक रसों को बनाने में लाभकारी होता है|
3. नींबू पानी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण अधिक मात्रा में पाए जाते है| इसके इस्तेमाल से स्किन के दाग-धब्बे क्लियर हो जाते हैं और स्किन ग्लो करने लगती है|
4. जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए नींबू पानी का इस्तेमाल करना राम बाण होता है|
5. नींबू पानी के इस्तेमाल से मुंह की बदबू हट जाती है और शरीर को फ्रेशनेस मिलती है|
6. नींबू पानी बॉडी के पीएच लेवल को नियंत्रित रखने में लाभकारी होता है|
7. नींबू पानी में विटामिन सी व पोटैशियम के गुणों से भरपूर होते है जिससे इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है|
8. प्रातः उठकर रोज़ाना नींबू पानी का सेवन करने से शरीर को फ्रेशनेस मिलती है वह शरीर में पानी भरपूर मात्रा में रहता है|
9. वजन कम करने के लिए रोज़ाना नींबू पानी का उपयोग करें| बहुत फायदा मिलेगा|