इंटरनेट डेस्क। हमारी सुंदरता में होंठ चार चांद लगाते हैं, इसलिए होंठ का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता हैं, खासतौर पर महिलाओं के लिए। क्योंकि अगर आपके होंठ फटे हुए होंगे तो इससे सेहत पर बूरा प्रभाव पडता हैं। चलिए आपको होंठों की केयर के कुछ टिप्स बताते हैं, जिन्हे अपनाकर आप सुंदर होंठ पा सकते हैं।
अगर आपको भी सुंदर होंठ पाने हैं तो आप ऐलोवेरा जैल ले लीजिए और अपने होंठों पर तब तक लगाएं, जब तक की यह सूख ना जाए तब तक। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लीजिए। ये प्रक्रिया आप रोजाना एक बार कर सकते हैं। ऐलोवेरा में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स होंठों को काला होने से रोकते हैं और इन्हें बनाते हैं चमकदार, साफ, सॉफ्ट और हेल्दी।
अगर आप रात को सोने से पहले नारियल का तेल होंठों पर लगाएंगे, तो इससे होंठ मुलायम और सुंदर बनेंगे। इससे आपके सूखे होंठों की भी परेशानी से छुटकारा मिलेगा और कुछ दिनों में आपके होंठ खूबसूरत दिखने लगेंगे।
-बेकिंग सोडा भी होंठों के लिए गुणकारी होता हैं, आप पानी में इतना बेकिंग सोडा मिक्स कर लीजिए कि पेस्ट तैयार हो जाए। इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगा लीजिए। अपनी उंगली या टूथब्रश से 2 से 3 मिनट तक सर्कुलेशन मोशन में स्क्रब करते रहना चाहिए। फिर पानी से होंठों को धो लीजिए और कपड़े से साफ कर लीजिए।
इसके बाद होंठों पर जैतून का तेल या ऑलिव ऑयल लगा लीजिए। आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में 3-4 दिन कर सकते हैं, यानी एक दिन छोड़कर। स्क्रबिंग से डेड सेल्स निकल जाएंगे, जिनकी वजह से होंठों का रंग काला हुआ है। ऑलिव ऑयल लगाने से होंठ सॉफ्ट लगेंगे।