बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी ने 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की हैं। पार्टी ने उन सभी लोगों को टिकट दिया है, जो बीजेपी छोड़कर आये हैं। लोजपा ने भाजपा छोड़कर आये राजेंद्र सिंह को दिनारा से टिकट दिया हैं। वहीं, बीजेपी की दिग्गज नेता रही उषा विद्यार्थी को पालीगंज से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बीजेपी से ही लोजपा में शामिल हुए रामेश्वर चौरसिया को भी पार्टी ने सासाराम से उम्मीदवार बनाया है।
लोजपा ने शेखपुरा से इमाम मजाली, डुमराव से अखिलेश कुमार सिंह, करगहर से राकेश कुमार सिंह, बेलहर से कुमारी अर्चना उर्फ बेबी यादव, सिंकदरा (सुरक्षित) से रविशंकर पासवान, चेनारी (सुरक्षित) से चंद्रशेखर पासवान और झाझा से रवींद्र यादव (बीजेपी के वर्तमान विधायक) को उम्मीदवार बनाया हैं।
लोजपा ने इन्हें भी बनाया उम्मीदवार
- तारापुर से मीना देवी, कुटुम्बा (सुरक्षित) से सरुण पासवान, बरबीघा से मधुकर कुमार, अमरपुर से मृणाल शेखर, चकाई से संजय कुमार मंडल।
- संदेश से श्वेता सिंह, बाराबट्टी (सुरक्षित) से रेणुका देवी, गोविंदपुर से रणजीत यादव उर्फ रणजीत प्रसाद, नवादा से शशि भूषण कुमार।
- मोकामा से सुरेश सिंह निषाद, सूर्यगढ़ा से रविशंकर प्रासद सिंह उर्फ अशोक सिंह, मसौढ़ा से परशुराम कुमार और रफीगंज से मनोज कुमार सिंह।
- नोखा से डॉ कृष्ण कबीर, जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा, कुर्था से भुवनेश्वर पाठक, बेलागंज से रामाश्रय शर्मा उर्फ पुण्यदेव शर्मा।
- राजापुर (सुरक्षित) से निर्भय कुमार निराला, अतरी से अरविंद कुमार सिंह, दिनारा से राजेंद्र सिंह, ब्रह्मपुर से हुलास पांडे, पालीगंज से उषा विद्यार्थी।
- धोरैया (सुरक्षित) से दीपक कुमार पासवान, इमामगंज (सुरक्षित) से शोभा, शेरघाटी से मुकेश कुमार यादव, जमालपुर से दुर्गेश कुमार सिंह।
- टिकारी से कमलेश शर्मा, अगिआंव (सुरक्षित) से राजेश्वर पासवान, सासाराम से रामेश्वर चौरसिया, जहानाबाद से इंदु देवी कश्यप, सुल्तानगंज से नीलम देवी।
- ओबरा से प्रकाश चंद्र, नवीनगर से विजय कुमार सिंह, घोसी से राकेश कुमार सिंह और मखदुमपुर (सुरक्षित) से रानी कुमारी को लोजपा ने टिकट दिया है।
यह भी पढ़े: टीआरपी फ्रॉड में नाम आने पर अर्नब गोस्वामी ने दी मुंबई पुलिस कमिश्नर को धमकी
यह भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का हुआ निधन, बेटे चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी