महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2018 में 3 लाख से ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री का आंकड़ा कर लिया है। इसी के साथ कंपनी ने इस साल ट्रैक्टरों की अब तक की सर्वाधिक वार्षिक की उपलब्धि हासिल की है। वित्त वर्ष 2018 में इसके घरेलू बाजार में 22 प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। घरेलू मोर्च पर सबसे ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री करने वाले महिन्द्रा ने वित्त वर्ष 2018 में घरेलू बाजार में 304,019 ट्रैक्टरों की बिक्री की। इस अवधि में कुल मिलाकर (घरेलू$निर्यात) 319,468 यूनिट ट्रैक्टरों की बिक्री हुई और क्रमश: 22 फीसदी और 21 फीसदी की विकास दर दर्ज की गई। भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में महिन्द्रा की बाजार हिस्सेदारी 42.9 फीसदी है।
त्यौहारों के लिए राजसी ठाठ का अनुभव कराएंगे यह गहने
कंपनी ने अप्रैल 2017 में सब 25एचपी कैटेगरी में बेहतर तकनीक का छोटा ट्रैक्टर जिवो लॉन्च किया, जो फसलों को रोपने और बागवानी के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है। फरवरी 2018 में स्वराज 963 एफई भी लॉन्च किया गया। यह 60-74 एपी कैटेगरी में सबसे ’यादा पावर का ट्रैक्टर है। इससे पहले अप्रैल 2016 में यूवो और अगस्त 2014 में नोवो ब्रांड के ट्रैक्टर लॉन्च किए गए।
अप्रैल 2016 में एक नए प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किए गए सबसे बेहतरीन और इंडस्ट्री की पहली 12एफ$3आर तकनीक लैस ट्रैक्टर से कई काम लिए जा सकते हैं। इन ट्रैक्टरों को 30 से ज्यादा कृषि कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है। दूसरी तरफ महिन्द्रा नोवो ऐसा पहला ट्रैक्टर है, जिसे कंपनी की चेन्नई में स्थित महिन्द्रा रिसर्च वैली में इनहाउस डिजाइन और विकसित किया गया था।