मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी एक बार फिर से भीकू म्हात्रे के किरदार में नजर आयेंगे। मनोज वाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा की सुपरहिट फिल्म सत्या में गैंगस्टर भीकू म्हात्रे का किरदार निभाया था। फिल्म सत्या में मनोज वाजपेयी का बोला गया संवाद मुंबई का किंग कौन… भीकू म्हात्रे! आज भी लोगों के जेहन में है। मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
इस वीडियो की शुरुआत में लिखा आता है, द रिटर्न ऑफ भीकू म्हात्रे। इसके बाद मनोज की एंट्री होती है। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में सूट-बूट पहने मनोज के हाथ में गोल्डन पिस्तौल है। वीडियो के साथ मनोज ने लिखा है,भीकू म्हात्रे इज बैक।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो मनोज के नये गाने का टीजर हो सकता है, क्योंकि इसमें उन्होंने हिट्ज म्यूजिक को टैग किया है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: ग्रामीण इलाकों में प्रतिस्पर्धी कीमत पर गैस की आपूर्ति के लिए नियमों में संशोधन