तेज गर्मी में प्यास से बेहाल अक्सर लोग ज्यूस और ठंडे पानी का सहारा लेते हैं। लेकिन, एक फल ऐसा भी है जिसे खाने और उसका रस पीने से शरीर में कई फायदे होते हैं। शरीर को गर्मी से बचाने के अलावा खरबूजा बीमारियों में लाभ पहुंचाता है।
खरबूजा गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है, इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी होता है जो आपको हाइड्रेट रखता है, इसके अलावा इसका बीज भी सुखाकर खाया जाता है।खरबूजे में शर्करा के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, लोहा, कैलोरी और विटामिन ए, बी भी भरपूर मात्रा में होते हैं।
खरबूजा विटामिन A और बीटा कैरोटीन से युक्त खरबूजा, आँखों की रौशनी को घटने से रोकता है, आँखों को स्वस्थ रखता है और मोतियाबिंद होने से रोकता है।
खरबूजे को डायबिटीज में भी फायदेमंद पाया गया है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर डायबिटीज के स्तर को सामान्य बनाता है।
खरबूजे का सेवन कोलेस्ट्रॉल की समस्या में भी काफी फायदेमंद होता है ।
खरबूजा अल्सर जैसी समस्याओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
कब्ज जैसी समस्या में भी खरबूजा फायदेमंद होता है। खरबूजे में पाये जाने वाले डाइटरी फाइबर्स रोगी को कब्ज की समस्या से निजात दिलाते हैं।
खरबूजा गुर्दे की पथरी समेत गुर्दे में होने वाली अनेकों समस्याओं में भी फायदेमंद होता है