मिश्री का इस्तेमाल अधिकतर पूजा में भोग लगाने में किया जाता है। ये स्वाद में काफी मीठी होती है। इसका उपयोग लोग विभिन्न चीज़ो में करते है। यह शरीर को अनेको फायदे पहुंचाती हैं। ये एक माउथ फ्रेश्नर का अहम रोल निभाती है। इसके सेवन से गले की खराश, खांसी, हीमोग्लोबिन दूर हो जाती है। आइये जानें इसके फायदों के बारे में –
- खांसी से दिलाए छुटकारा
लोग खांसी जुकाम की चपेट में अक्सरबदलते मौसम के कारण आ जाते हैं। खांसी से निजात पाने के लिए मिश्री एक शानदार विकल्प है। इसके इस्तेमाल से खांसी आसानी से दूर हो जाती है। इसमें अनेको तत्व मौजूद होते है जो गले की खराश को सही कर देते हैं।
- शानदार माउथ फ्रेशनर
मिश्री एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर का रोल निभाती है। इसके सेवन से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया समाप्त हो जाते है। सौंफ के साथ मिश्री को खाने से मुँह में फ्रेश फील होता है।
- शुगर से बेहतर
मिश्री चीनी से बेहतर होती है। इसमें चीनी से ज्यादा हैल्दी तत्व पाए जाते है। मिश्री का यूज़ स्वीट ड्रिंक, चॉकलेट आदि बनाने में किया जाता हैं।
- जलन से दिलाए छुटकारा
मिश्री हाथों, पैरों की जलन से निजात दिलाने में बहुत फायदेमंद होती है। इसके इस्तेमाल से हाथों, पैरों की जलन से बहुत जल्द छुटकारा पाया जा सकता है।
- हीमोग्लोबिन में करें वृद्धि
मिश्री को केसर वाले गर्म दूध में डालकर पीने से बॉडी में एनर्जी आती है। रोज़ाना इसका उपयोग करने से बॉडी में हीमोग्लोबिन में बढ़ोतरी होती है।
6 मुंह के छाले से दिलाए राहत
मुंह के छालों को दूर करने में मिश्री बहुत फायदेमंद होती है। इसके साथ इलाइची को पीसकर एक मिक्सचर तैयार करना चाहिए। फिर उसे मुंह के छालों पर अप्प्लाई करना चाहिए। ऐसा करने से छालों से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें:
एल्युमिनियम फॉयल में पैक खाना बनता है इन गंभीर बीमारियों का कारण!
कमर दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे