सिंधू समागम को संबोधित करेंगे मोहन भागवत

भोपाल, (एजेंसी/वार्ता): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज यहां सिंधू समागम को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस आयोजन में मौजूद रहेंगे।


भारतीय सिंधू सभा की ओर से यहां भेल दशहरा मैदान में सिंधू समागम का आयोजन किया गया है, जिसमें इस समुदाय से जुड़े देश और प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्री भागवत यहां पहुंच चुके हैं।
इस कार्यक्रम के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने बताया कि आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों के हजारों महिला पुरुष शामिल हो रहे हैं।


श्री भागवत के आज के दौरे के एक दिन बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इसके अलावा शहर में सेना के शीर्षस्थ अधिकारियों की तीन दिवसीय कांफ्रेंस भी चल रही है। इसके मद्देनजर शहर में सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं। संबंधित आयोजन स्थलों के आसपास आज और कल मार्ग परिवर्तन संबंधी एडवाइजरी पुलिस प्रशासन ने जारी की है।

-(एजेंसी/वार्ता)

यह भी पढ़े:- ऐसे चमकेंगे आपके दांत, अपनाएं ये टिप्स!