सरसो का तेल सर्दियों के मौसम में शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन सुन्दर नज़र आती है और बालों में रुसी की समस्या नहीं होती। इस तेल में एंटीबैक्टेरियल और ऐंटिफंगल गुण पाए जाते हैं। आइए जानें सरसों के तेल के लाभ –
- त्वचा की समस्या से दिलाए छुटकारा– सरसों का तेल स्किन पर लगाने से त्वचा से जुडी समस्याएं रिंकल्स, डार्क सर्कल्स, ब्लैक हेड्स, वाइट हेड्स, पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स को दूर किया जा सकता हैं। इस तेल में विटामिन, प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।
- रूखी त्वचा के लिए लाभदायक– सरसो का तेल ड्राई स्किन से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद होता है। ये स्किन को मॉश्चराइज़ड बनाता है। इसकी बूंदे शरीर पर लगाने से स्किन चिकनी रहती है और ड्राइनेस महसूस नहीं होती। इस तेल को नहाने से पहले थोड़ी देर के लिए लगाना चाहिए। फायदा मिलेगा।
- टैनिंग दूर करे –टैनिंग की समस्या से हर एक व्यक्ति जूझ रहा है। ये समस्या धूप में ज्यादा समय घूमने से हो जाती है और काफी दिनों तक नहीं हटती। इससे छुटकारा पाने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती है। इसको करीब तीन से चार बार यूज़ करना चाहिए। लाभ मिलेगा।
- बालों के लिए लाभदायक– सरसो का तेल बाल से जुडी समस्याओं जैसे हेयरफॉल, रुसी आदि से छुटकारा दिलाने में काफी लाभदायक होता है। स्कैल्प पर सरसों का तेल कुछ देर के लिए लगाएं। फिर वॉश कर लें। बहुत फायदा मिलेगा।
- भोजन में इस्तेमाल करें –खाना बनाने के लिए सरसों का तेल चाहिए। ये आयरन, कैल्शियम से अधिक होता है। इसके अलावा सरसों के तेल से बॉडी की मालिश भी करनी चाहिए।
भी पढ़ें:
आयुर्वेदिक नुस्खों से करें इन गंभीर बीमारियों का उपचार
सेहत के लिए फायदेमंद होता है सोयाबीन !