
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस की परवरिश कर रहे हैं। वहीं, अपनी बेटी को लोरी सुनाने की जिम्मेदारी निक जोनस ने उठाई है। जानिए अपडेट…
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इस साल बेटी मालती मेरी के पेरेंट्स बने हैं। मदर्स डे के मौके पर प्रियंका ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मालती के घर आने पर निक और प्रियंका चोपड़ा ने एक पूजा भी रखी थी। वहीं, अब मालती को लोरी सुनाने की जिम्मेदारी निक जोनस ने उठाई है।
मालती को लोरी सुनाने के लिए निक जोनस गिटार के साथ अपना सिंगिंग टैलेंट भी दिखा रहे हैं। ये देखकर प्रियंका चोपड़ा का दिल भर आया है। मालती को चुप करवाने के लिए निक जोनस अपने एक से बढ़कर एक गाने सुना रहे हैं।
खबरों के मुताबिक निक जब भी अपनी बेटी के लिए गाते हैं तो प्रियंका काफी इमोशनल हो जाती हैं। गौरतलब है कि प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थीं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि निक और मालती का ये प्यार प्रियंका को अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा से अपनी बॉन्डिंग याद दिला रहा है।
यह भी पढ़े-
रहना चाहती हैं 40 में फिट और 60 में स्ट्रॉन्ग, तो अभी से शुरू करें तैयारी