पन्ना में फायरिंग से एक की मौत, आठ घायल

पन्ना,(एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में आज मामूली विवाद के बीच गोली चलाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गये।


पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हरदुआ में सुबह खेत में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में गोली चलने से इस घटना में पूरन यादव की मौत हो गयी तथा आठ लोग घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, संभावना जतायी गई है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और तनाव की स्थिति बताई जा रही है।

-(एजेंसी/वार्ता)

यह भी पढ़े: –बच्चों की डाइट में शामिल करें ये आहार, सेहत को मिलेगा फायदा!