अगर अचानक से आपके रीढ़ में एक भयंकर दर्द हो उठता है और यह दर्द अक्सर उठता रहता है तो आप एक गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं| कुछ लोग इसे सामान्य समझकर टाल देते हैं जो बाद में एक बड़ा रूप ले सकता है|
हो सकता है एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (एएस)
यह बीमारी ऑटोइम्यून के चलते होती है| इसके होने पर आपको सामान्य रीढ़ दर्द होगा और यह अक्सर होता रहेगा| इस दौरान लोग पेनकिलर का प्रयोग कर लेते हैं जो दर्द को दबा तो देता है लेकिन, बाद के लिए एक समस्या खड़ी कर सकता है|
अगर यह रोग ज्यादा बढ़ जाए तो व्यक्ति को व्हीलचेयर की सवारी करनी पड़ सकती है| इसलिए अगर आपको ज्यादा दिन तक कमर दर्द हो तो एक बार जांच आवश्यक कराएँ|