अपने घर को सुंदर और साफ-सुथरा रखने के लिए महिलाएं घर के अंदर कई डिजाइन के कार्पेट लगाती है। साथ ही सोफा और बेड से मैच करते हुए पर्दे भी घर की खूबसूरती को बढ़ाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि यही कार्पेट आपके लिए कितने अधिक खतरनाक साबित हो सकते है।
घर को सुंदर बनाने वाले कार्पेट और पर्दे आपको अस्थमा जैसे गंभीर रोग का शिकार भी बना सकते हैं। डॉक्टरों का यह कहना है कि घर में बिछाए गए कार्पेट और खिड़की-दरवाजों पर भारी-भरकम पर्दों में मौजूद वायरस और फंगस, अस्थमा को बहुत तेजी से दावत देते हैं। अस्थमा कभी पूरी तरह ठीक नहीं होता पेंच इस पर नियंत्रण किया जा सकता है।
इसलिए हमेशा साफ-सफाई का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए। अस्थमा के लक्षणों में व्यक्ति की लगातार सांस फूलना, सांस लेने पर छाती से आवाज आना, लंबे समय से खांसी होना शामिल है। अगर किसी व्यक्ति में ये लक्षण दिखे तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा घरों में पेट्स पालने का ट्रेंड भी अस्थमा का बहुत बड़ा कारण माना जाता है।
कुत्ते बिल्ली जैसे जानवरों के बालों में भी कई सारे बैक्टीरिया और धूलकण जम जाते हैं। लोग इनके साथ बैठकर खाना खाते हैं, सोते हैं जिससे अस्थमा का खतरा तकरीबन दोगुना बढ़ जाता है, इसलिए इन जानवरों से दूरी जरूरी है। बुखार, सिरदर्द, जुकाम होने पर लोग अपनी मर्जी से आईब्रुफीन या अन्य गोलियां डॉक्टर की सलाह के बिना खा लेते हैं, जो शरीर में अस्थमा के गंभीर रोग पैदा कर सकती है।
इडली है प्रोटीन का अच्छा स्रोत