गर्मियां काफी बढ़ गई हैं| पेय पदार्थ इस सीजन में हमे काफी आराम पहुंचाते हैं| बढ़ती गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या अकसर हो जाती है| ऐसे में पानी के साथ आप विभिन्न तरीके के शरबत मिलाकर पी सकते हैं| इससे आपका शरीर ठंडा रहेगा और आप स्वस्थ महसूस करेंगे| आज हम आपको गर्मियों में पीए जानें वाले एक शरबत के बारे में बताने जा रहे हैं जो शरीर को बहुत लाभ पहुंचाता है| हम बात कर रहे हैं खस के शर्बत की| इसमें अधिक मात्रा में पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिससे अनेको बीमारियों को दूर किया जा सकता है| आइए जानें इसके फायदे –
भरपूर एनर्जी दे
खस का शर्बत पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है| इसको पीने से बॉडी में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है| इस शर्बत को पीने से बॉडी को समर सीजन में हीट स्ट्रोक से आसानी से बचाया जा सकता है|
ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल करे
खस का शर्बत पीने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है| इसमें भरपूर आयरन, मैंगनीज और विटामिन बी 6 पाया जाता है जिससे खून भी साफ होता है|
आंखों की जलन से निजाते दिलाए
समर सीजन में आंखों में जलन जैसी समस्या अकसर हो जाती है| ऐसे में खस का शर्बत काफी कारगार साबित होता है| इसको पीने से आंखे फिट रहती हैं|
इम्म्यून सिस्टम मजबूत बनाए
इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में खस का शर्बत अहम रोल निभाता है| यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिससे शरीर हैल्दी रहता है|
जानिए, अनुलोम विलोम प्राणायाम के लाभ तथा करने का सही तरीका