आजकल के इस भागदौड़ की ज़िंदगी मे अपने सेहत का ध्यान किसी को नहीं रहता। एक्यूप्रेशर ऐसा तकनीक है जिससे कई परेशानियों को ठीक किया जा सकता है। आइए जानते है कुछ जरूरी टिप्स इसके बारे में-
- आज कल सिर दर्द की प्रॉब्लम काफी बढ़ चुकी हैं। इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए दोनों भौहों के बीच मौजूद प्वाइंट को उंगलियों की मदद से लगभग 45 सैकेंड तक दबाएं।
- ऐसा करने से एक अलग किस्म की ऊर्जा पैदा होती है, जिससे सिर दर्द की प्रॉब्लम से झट से छुटकारा पा सकते हैं।
- लगातार किसी काम पर आंखे गढ़ाए रखने से आंखों पर काफी बोझ बढ़ जाता है, जिससे आंखे दर्द होने लगती है। आंखों आराम देने के लिए अपने माथे को उंगलियों की मदद से दबाएं। काफी आराम मिलेगा।
- दिन भर के काम काज करने के बाद आप काफी तनाव महसूस करते हैं। भौहों को दबाने से शरीर में हैप्पी हर्मोन्स उत्पन्न होते है, जिससे आपका शरीर तनाव मुक्त रहता है।