कच्चे तेलों के कीमतों में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहे है। आय-दिन अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठ-पटक चल रही है। पेट्रोल डीजल के भाव नई ऊंचाई पर पहुँच चुके है। बीते दिन यानि मंगलवार को देशभर के 4 बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल का भाव 1 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है।
भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव आसमान छू रहे है इसके अलावा कई ऐसे अन्य देश भी है जहां 1 लिटर पेट्रोल खरीदने के लिए लोगों को बहुत ही कम कीमत चुकानी पड़ रही है।
आइए जानते है कौन्न से है वे देश
सबसे पहले बात करते है भारत के सबसे करीबी देश पाकिस्तान, चीन, नेपाल और बांग्लादेश की। इन चारों पड़ोसी देशों में से सबसे सस्ता तेल पाकिस्तान में है। अगर भारतीय रुपये के हिसाब से देखा जाए तो पाकिस्तान में पेट्रोल 51.88 रु प्रति लिटर मिल रहा है।
पाकिस्तान के बाद दूसरा जो देश आता है वह नेपाल है जहां एक लिटर पेट्रोल के लिए आपको 66.88 रु देने होंगे। चीन में एक लिटर पेट्रोल की कीमत 73.02 रु है। वहीं बांग्लादेश में एक लिटर पेट्रोल की कीमत 75.12 रु है।
यहाँ 25 रु से भी सस्ता बिकता है प्पेट्रोल
ग्लोबल पेट्रोल प्राइस डॉट कॉम के मुताबिक दुनिया में सबसे सस्ते दाम पर पेट्रोल इन 5 देशों मे मिल रहे है। इन देशों में अल्जीरिया, कुवैत, एंगोला, सूडान, ईरान और वेनेजुएला है।
अल्जीरिया में एक लिटर पेट्रोल की कीमत 25 रुपये है। पेट्रोल की कीमतों में सबसे सस्ता 5वां देश कुवैत है। जहां एक लिटर पेट्रोल केवल 24.73 रु में मिल जाता है।
– गौतम झा