अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद कई जगह पर प्रदर्शन हो रहे है। इस प्रदर्शन के दौरान रंगभेद के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर भी प्रोटेस्ट करती नजर आई। इस दौरान सोफी के साथ उनके पति ‘जो जोनस’ भी मौजूद थे, दोनों ने मास्क पहना हुआ था। प्रदर्शन के बाद जो जोनस ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही प्रोटेस्ट करते हुए का एक वीडियो भी शेयर किया है।
वीडियो में जोनस और सोफी सभी के साथ ‘No justice, no peace’ बोलते दिखाई दे रहे है। गौरतलब है कि जोनस और सोफी ने साल 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने पिछले साल मई महीने में लॉस वेगस में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी समारोह भी आयोजित किया। दो बार शादी करने की वजह भी कुछ दिन बाद जोनस ने स्पष्ट की थी।
जीक्यू मैगजीन के लिए एक वीडियो में जो जोनस ने स्पष्ट किया था कि पहली शादी उन्हें स्टेट में कानूनी रूप से करनी थी। वही दूसरी शादी अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करने के लिए करी। जोनस ने कहा था कि उनके माता-पिता ने जब पूछा की तुमने शादी कर ली है ? तो ऐसे में उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने शादी के बारे में पेरेंट्स को तो बताया ही नहीं। तो जब आप कानूनी तौर पर शादी कर रहे हों, तो अपने माता-पिता को जरूर बताएं।’
यह भी पढ़े: पाक स्पिनर दानिश कनेरिया बोले, गांगुली बने ICC अध्यक्ष तो आजीवन बैन के खिलाफ करूंगा अपील
यह भी पढ़े: Happy Birthday: 45 की उम्र में भी एकता कपूर ने नहीं की शादी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप