पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपने राजनीतिक दौरे में लखनऊ में रोड शो कर रही है। प्रियंका गाँधी के आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यहाँ प्रियंका का स्वागत धूमधाम से करने के लिए नेहरू भवन से लेकर सड़कों तक प्रियंका और राहुल के पोस्टर से पटे हुए हैं।
नेहरु भवन को खूब सजाया गया है जहाँ प्रियंका गांधी अगले चार दिन दफ्तर में रहेंगी और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर काम करेंगी। इसी जगह से प्रियंका गांधी यहां पर अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों के नेताओं से मुलाकात करेंगी और आगे की रणनीति बनाएंगी।
प्रियंका का स्वागत धूमधाम से करने के लिए पोस्टरों में नए-नए नारों को भी लिखा गया है। जिसमें ‘आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी’ जैसे नारे भी हैं।