गर्मियां अपनी चरम सीमा पर है| इस सीजन में अनेको बीमारियां लोगों को घेर लेती हैं| धूप में घूमने से सूर्य की किरणें शरीर पर बुरा प्रभाव डालती है | डिहाइड्रेशन, दस्त, उलटी आदि गर्मियों के दिनों में आम समस्याएं हैं| ऐसे में ठंडे ठंडे व्यंजनों को खाने से पानी की कमी नहीं होती। आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको इस सीजन में कौन कौन से फूड्स खाने चाहिए| आइए जानें यहां –
तरबूज:
तरबूज खाने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है| इसमें लाइकोपीन एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जिससे स्किन स्वस्थ रहती है। इसको खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती|
अनार:
अनार फल में एलागिक एसिड मौजूद होता है जिससे स्किन को यूवी रेज़ से आसानी से बचाया जा सकता है। इसमें बीज पाए जाते हैं जो शरीर को लाभ पहुचांते हैं|
संतरा, नीबू, मौसंबी:
विटामिन सी युक्त फल संतरा, नीबू, मौसंबी खाने से स्किन कैंसर को रोका जा सकता है।
टमाटर:
कैरोटीनॉड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट टमाटर में अधिक होते हैं जिससे गर्मियों में शरीर को फायदा मिलता है।
बादाम:
विटामिन ई की मात्रा बादाम में अधिक होती है जो स्किन को सूर्य की किरणों से बचाता है। स्किन पर बादाम का तेल और दूध लगाने से स्किन मुलायम हो जाती है|
स्ट्राबेरी:
एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी स्ट्राबेरी में अधिक होते है। इसका सेवन गर्मियों के दिनों में करने से स्किन को सूरज की किरणों से बचाया जा सकता हैं।