
एक्जिमा स्किन से संबंधित एक महत्वपूर्ण समस्या है। इसके होने पर स्किन लाल, सूखी और बहुत अधिक खुजली वाली हो जाती है। इस गंभीर समस्या के होने का मुख्य कारण प्रदूषण, धूल-मिट्टी और कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ जिसे खाने से लोगों को एलर्जी हो सकती है। इसलिए एक्जिमा की शिकायत होने पर खान-पान पर बहुत ही विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर एक्जिमा का पेशेंट अपने खान-पान पर ध्यान देगा तो उसकी यह गंभीर समस्या बढ़ सकती है। आइए जानिए एक्जिमा की शिकायत होने पर किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
1. ग्लूटेन से भरपूर चीजें
एक्जिमा से ग्रसित लोगों को ग्लूटेन से भरपूर चीजों जैसे गेहूं, राई, जौ आदि का सेवन कतई नहीं करना चाहिए। उन्हें इन चीजों से परहेज करते हुए किनुआ, बाजरा और अनाज का सेवन करना चाहिए।
2. डेरी प्रॉडक्ट्स
एक्जिमा की शिकायत होने पर डेरी प्रॉडक्ट्स यानि पैस्चराइज्ड दूध, दही, पनीर आदि चीजों का सेवन कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि इन चीजों में केसीन प्रोटीन मौजूद होता है जो एक्जिमा की प्रॉब्लम को बढ़ा देता है।
3. सोया प्रॉडक्ट्स
डॉक्टरों का यह कहना है कि एक्जिमा की शिकायत होने पर सोया प्रॉडक्ट्स जैसे सोया मिल्क, टोफू और सोया नगेट्स आदि चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। यह खाद्य पदार्थ रोगी को रिएक्शन कर सकते हैं।
4. एमएसजी मिक्स चीजें
कई बार पैकिंग वाली चीजों में MSG मिक्स किया होता है ताकि ये ज्यादा टेस्टी बनें। लेकिन एक्जिमा के रोगी के लिए यह जहर के समान हो सकती है। इसलिए उन्हें इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
दूध पीने में आनाकानी करता है बच्चा, तो अपनाएं ये आसान टिप्स