कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके 88वें जन्मदिन पर बधाई दी है। राहुल ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि देश मनमोहन सिंह जैसे एक प्रधानमंत्री की कमी को महसूस कर रहा है। उनकी जैसी समझ, ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं आगे का साल प्यारा हो।’ बता दे मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के बीच भारत के 13 वें प्रधानमंत्री रहे।
डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004-2014 के बीच गठबंधन सरकार चलाई। 1991 की नरसिम्हा राव सरकार में वे वित्त मंत्री थे। 1991 के बजट में एक के बाद एक आधुनिक भारत और देश में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के रोडमैप की नींव मनमोहन सिंह के नेतृत्व में ही रखी गई।
India feels the absence of a PM with the depth of Dr Manmohan Singh. His honesty, decency and dedication are a source of inspiration for us all.
Wishing him a very happy birthday and a lovely year ahead.#HappyBirthdayDrMMSingh
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 26, 2020
26 सितंबर, 1932 को भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्मे डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई की और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने बतौर शिक्षक पंजाब विश्वविद्यालय, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाया। 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता और 1982 से 1985 तक आरबीआई के गवर्नर भी रहे।
यह भी पढ़े: IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ इन कारणों से मिली धोनी की CSK को करारी हार
यह भी पढ़े: जानिए रोजाना एक गिलास गर्म दूध पीने के फायदे