बॉलीवुड अभिनेता राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। 58 वर्षीय राजीव कपूर के निधन की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे। सुबह तक ठीक ठाक दिख रहे राजीव कपूर को नाश्ते के बाद हल्की सी बेचैनी हुई और कुछ आभास होता, उससे पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
रणधीर कपूर ने राजीव के निधन की जानकारी बहुत दुखी मन से दी हैं। उन्होंने लिखा ‘मैंने अपने सबसे छोटा भाई राजीव को खो दिया है। चिकित्सकों ने बहुत कोशिश की पर वे उन्हें बचा नहीं सके।’ राजीव ने फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से डेब्यू किया था। उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ रही।
View this post on Instagram
दूसरी तरफ नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी। नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘RIP’. 25 अगस्त 1962 को मुंबई में जन्मे राजीव कपूर की मुख्य फिल्मों में आसमान, लवर ब्वॉय, जबरदस्त, हम तो चले परदेस, अंगारे और नाग नागिन सहित अन्य हैं।
यह भी पढ़े: पंजाब से गिरफ्तार हुआ अभिनेता दीप सिद्धू, पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम
यह भी पढ़े: दूर कीजिए अल्कोहल और मोटापे से जुडी ये भ्रांतियां