बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के हमशक्ल मॉडल जुनैद शाह का निधन हो गया है। ख़बरों के मुताबिक जुनैद के निधन की वजह कार्डिएक अरेस्ट है। कश्मीरी पत्रकार यूसुफ जमील ने उनके निधन की पुष्टि की है। जुनैद हूबहू रणबीर कपूर की तरह ही दिखते थे। उन्हें देखकर कई लोग हैरान रह जाते थे।
Our old neighbor Nissar Ahmed Shah's son Junaid passed away due to massive cardiac arrest overnight. People say he was a lookalike of Bollywood actor Ranbir Kapoor.I say he was a big hope, strength & salvation of his ailing father and his mother & that of whole Kashmir. Magfirah! pic.twitter.com/uVVH3UGtnJ
— YusufJameelیوسف جمیل (@jameelyusuf) July 17, 2020
यूसुफ जमील ने ट्विटर पर लिखा, हमारे पुराने पड़ोसी निसार अहमद शाह के बेटे जुनैद का रात को कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। लोग कहते हैं कि वह बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के हमशक्ल थे। मैं कहता हूं कि वह अपने बीमार पिता, मां और पूरी कश्मीर के लिए बड़ी उम्मीद, शक्ति और मोक्ष की तरह थे।
जुनैद, रणबीर कपूर के हमशक्ल के रूप में काफी लोकप्रिय हुए थे। पेशे से मॉडल जुनैद की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोविंग थी। खुद जुनैद ने एक बार कहा था कि कई बार लोग उन्हें रणबीर कपूर समझकर गले लगा लेते थे और खासकर लड़कियां उनके पीछे पड़ जाती थीं।
OMG. My own son has a double!!! Promise cannot make out. A good double pic.twitter.com/iqF7uNyyIi
— Rishi Kapoor (@chintskap) April 16, 2015
रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया आने के बाद जुनैद काफी फेमस हो गए थे। सोशल मीडिया पर जब पहली बार जुनैद की तस्वीर वायरल हुई थी तो रणबीर कपूर के पिता अभिनेता ऋषि कपूर भी देखकर हैरान हो गए थे। उन्होंने उनकी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था, ओह माय गॉड मेरे बेटे का हमशक्ल।
यह भी पढ़े: पांच साल तक बैंक लॉकर में रखा रहा सोना, खुलवाया तो मिले मार्बल के पत्थर
यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश में कांग्रेस को लगा झटका, विधायक सुमित्रा देवी ने दिया पद से इस्तीफा