पटना: नितीश कुमार की सरकार के खिला शनिवार को रालोसपा पार्टी के कार्यकर्ताओ और उनके प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने आक्रोश मार्च निकाला| इस दौरान पुलिस से उनकी झडप हुई और इसमें कई कार्यकर्ताओ समेत खुद उपेन्द्र कुशवाहा घायल हो गए| उन्हें पेट, पीठ और कंधे में चोट आई है| इस दौरान कुश्वाहन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है क्योकि उनका ब्लडप्रेशर भी बढ़ गया है| घटना के बाद कुशवाहा ने कहा की नितीश कुमार ने उनके ऊपर हमला करवाया है|
आगे बढ़ें को अड़े थे– शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों समर्थक राजभवन मार्च निकालने के लिए जुटे थे| जेपी गोलंबर से आक्रोश मार्च राजभवन जाने के लिए निकला| डाक बंगला चौराहा पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी| बताया जा रहा है कि कुशवाहा के सामने ही कार्यकर्ता आगे बढ़ने को अड़े हुए थे, लेकिन पुलिस उन्हें रोकना चाह रही थी। इसी बीच आरएलएसपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई| आरएलएसपी कार्यकर्ताओं ने पथराव किया| जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया| इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और मामला भारी हो गया|
शिक्षा व्यवस्था के लिए– घटना के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा की बिहार की शिक्षा व्यवस्था लगातार चौपट हो रही है और उसे ही सही करने के लिए हमने आन्दोलन किया था|पार्टी पिछले दो सालों से इस मुद्दे पर आवाज उठाती रही है और आगे भी यह आंदोलन जारी रहेगा। जिला कलेक्टर को पहले ही सूचना दे दी थी कि मार्च निकालना है और महामहीम से मिलना है| कलेक्टर ने हमें कोई सूचना नहीं की। अगर रोकना था तो पहले बता देते| पुलिस ने हमलोगों को जबरदस्ती रोका। लाठीचार्ज किया|