क्या आप जानते हैं सेहत के लिए सलाद कितना जरूरी है। इससे आपकी सेहत ठीक रहती है। क्योंकि अगर सलाद का सेवन नहीं करने से आपकी बॉडी पौष्टिक तत्व नहीं मिल पाते है, जिससे आपकी सेहत ठीक नहीं बन पाती है। सलाद फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत होता है। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रखने तथा पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। फाइबर युक्त भोजन दिल की बीमारियों और कैंसर से भी बचाता है।
डॉक्टर भी सलाद खाने की सलाह देते है। सलाद हमारे संपूर्ण सेहत के लिए जरूरी है। कच्ची सब्जियों से शरीर को जरूरी एंजाइम मिलते हैं जो शरीर को भोजन में से पोषक तत्वों को सोखने में मदद करते हैं। शरीर जितने पोषक तत्वों को सोखेगा, उतना ही स्वस्थ रहेगा।
वेजिटेबल सलाद शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाता है और इससे शरीर को उचित मात्रा में विटामिन सी, ई, फॉलिक एसिड, लयकोपीन, अल्फा और बीटा केरोटीन देता है। चिकित्सक के मुताबिक एक प्याला सलाद में सिर्फ 100 कैलोरी होती है। इसमें मौजूद फाइबर भूख शांत करने में मदद करते हैं और पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसलिए खाना खाने से पहले सलाद खाने की सलाह दी जाती है। सलाद ओवर ईटिंग से भी बचाता है।
ये सलाद खाएं और चमकाएं सेहत
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप शाकाहारी हैं या मांसाहारी। हर एक की पसंद के लिए सलाद मौजूद है। सलाद में सिर्फ टमाटर तथा खीरा ही नहीं होता। हजारों तरह की सामग्री का यूज कर सलाद बनाया जाता है। आप बरसों तक रोज अलग-अलग तरह का सलाद खा सकती हैं।
हरा सलाद : हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, लेट्यूस या पत्ता गोभी, खीरा, ककड़ी और मिर्च आदि से बनता है।
सब्जी वाला सलाद : हरे रंग की सब्जियों के अलावा दूसरे रंगों की सब्जियां जैसे खीरा, मिर्च, टमाटर, मशरूम, प्याज, मूली, गाजर आदि से बनता है।
फ्रूट सलाद : फ्रूट सलाद आपकी सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। फ्रूट सलाद कई फलों का मिश्रण होता है।