सलमान खान ने जबसे अपनी अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की अनाउंसमेंट की है तबसे इस फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े और आयुष शर्मा साथ में नजर आने वाले हैं। अब सलमान ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और फिल्म से उनका पहला लुक भी रिलीज हो गया है। इस लुक में सलमान खान जिस अवतार में नजर आ रहे हैं वो काफी दिलचस्प लग रहा है।
इसमें सलमान का चेहरा पूरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन उनके बाल लंबे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही हाथ में आपको उनका ब्रेसलेट भी नजर आएगा। सलमान ने हाथ में एक रॉड पकड़ी हुई है। फैंस पोस्टर देखकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
Shooting commences for my new film …. pic.twitter.com/wEQmCmayRD
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 14, 2022
सलमान ने पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘नई फिल्म की शूटिंग शुरू।’ पोस्टर को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म में सलमान खूब एक्शन करते नजर आएंगे। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस पोस्टर पर प्यार बरसा रहे हैं। रितेश देशमुख ने भी सलमान का पोस्टर शेयर कर लिखा है, ‘भाऊ’।
यह भी पढ़े.Huawei AX3 राउटर भारत में लॉन्च, इसमें है Wi-Fi 6 Plus का सपोर्ट