शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देती रहती हैं। लेकिन अब शिल्पा ने आज सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है कि उनके फैंस परेशान हो गए हैं। शिल्पा ने दरअसल, ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है जो पूरी ब्लैक है। इस ब्लैक फोटो के साथ शिल्पा ने लिखा, ‘सब एक जैसी चीजों से बोर हो गई हूं। सब एक जैसा दिखता है। सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं जब तक की एक नया अवतार नहीं ढूंढ लेती।’ शिल्पा ने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक लेकर कुछ नया करने वाली हैं।
वैसे बता दें कि शिल्पा ऐसी सोशल मीडिया से ब्रेक नहीं लेती हैं। जब उनके पति राज कुंद्रा गिरफ्तार हुए थे। उस वक्त भी उन्होंने ऐसे ब्रेक नहीं लिया था। वह तो उल्टा सोशल मीडिया पर कुछ मैसेज जरूर शेयर करती थीं। हालांकि राज ने वापस आने के बाद अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया था।
Soooo bored of the monotony, everything looking the same… going off social media till I find a new avatar 🙆🏻♀️ pic.twitter.com/yj9VDzEEF3
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) May 12, 2022
शिल्पा ने इससे पहले बच्चों के साथ मदर्स डे पर वीडियो शेयर किया था। उन्होंने बेटे वियान और बेटी शमिशा के साथ क्यूट वीडियो शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में शमिशा और वियान शिल्पा का मेकअप करते हैं।
यह भी पढ़े.महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेज, 20 मई तक काम पूरा करने के निर्देश