मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नयी दिल्ली में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के तौर पर दस्तखत किए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के निवास पर पहुंचे और उन्होंने एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती मुर्मू के नामांकन पत्र में प्रथम समर्थक के तौर पर हस्ताक्षर किए।
श्रीमती मुर्मू कल अपना नामांकन फॉर्म जमा करेंगी।