भोपाल: पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद अलग अलग एजेंसियां एग्जिट पोल के आकडे जारी कर रही हैं| इसमें एमपी में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है| इससे कही ना कही बीजेपी इ टेंशन बढ़ सकती है लेकिन सीएम शिवराज इन सभी पोल्स में भरोसा नहीं करते है| उन्होंने कहा की मैं एग्जिट पोल से बड़ा वाला सर्वेयर हूँ और मैं प्रदेश में घूमा हूँ इसीलिए जनता की नजब जानता हूँ| मुझे पता है की बीजेपी की सरकार बनने जा रही है|
कोई भी नेता नही बोल रहा– आपको बता दे की एज्गित पोल्स दिखा रहे है की एमपी और राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन रही है| इन आकड़ो को लेकर कोई भी बड़ा नेता बात करने को तैयार नहीं है| बीजेपी का हर एक बड़ा नेता इससे बचता नजर आ रहा है| केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर जो की राजस्थान चुनावो के प्रभारी भी रहे है उन्होंने कहा की हमे 11 दिसम्बर का इन्तजार करना चहिये| हमे इतनी जल्दी एग्जिट पोल्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योकि कई बार ये पलट भी जाते है| मैं अभी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूँगा और नतीजो के बाद ही कोई चर्चा करनी सही रहेगी|
आपको बता दे की सभी एग्जिट पोल्स कांग्रेस को हर एक राज्य में बढत देते दिखाई दे रहे है|