ऐसा माना जाता है की फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मौसम के हिसाब से फलों का स्वाद भी बहुत बदलता रहता है। हर फल का अपना अलग फायदा है। आज हम जिन फलों के फायदे और नुकसान की बात कर रहे हैं वो आपने शायद ही बाजार में कभी देखें होंगे।
फालसा
फालसा बेर के जैसा फल है। इसका शरबत भी बहुत ज्यादा टेस्टी होता है। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है । इसके सेवन से पेट भी बहुत साफ रहता है।
शहतूत
शहतूत में कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसको मलबेरी भी कहा जाता है। इसकी तासीर बहुत ही ठंड़ी होती है और यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। बच्चों में पोषक तत्वों का कमी को पूरा करने में यह बहुत मददगार है।
बेर
बेर का स्वाद खट्टा और मीठा होता है। भूख न लगने की परेशानी है तो इसका सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। इससे आंखों का रोशनी बढ़ती है और पेट के कीड़े भी बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा भी बेर खाने के भी बहुत सारे फायदे हैं।
जामुन
जामुन खाने में टेस्टी होने के साथ गुणों से भी भरपूर होते हैं। इसमें आयरन, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और सोडियम के अलावा और भी बहुत से जरूरी तत्व पाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें-
कभी ना पियें ये ड्रिंक्स अगर आप मोटापे से दूर रहना चाहते है !