अंकुरित अनाज हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है| अंकुरित अनाज में पोषक तत्वों की भरमार होती है इसलिए हमे इसका सेवन नाश्ते के समय नित्य करना चाहिए|
मजबूत पाचन तंत्र के लिए – अंकुरित अनाज के सेवन से आपकी पाचन क्रिया सम्बन्धी समस्याएं दूर हो जाएंगी| अंकुरित अनाज में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र को बहुत मजबूत बनता है|
पोषक तत्वों से भरपूर– अंकुरित अनाज में भरपूर मात्रा में पोषक तत्त्व पाए जाते है| इसमें विटामिन बी, सी, इ, आयरन, कैल्सियम,फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, ज़िंक जैसे पोषक तत्त्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते है| एंटीऑक्सीडेंट से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है| कैल्सियम से हड्डिया मजबूत होती है| वहीं , आयरन से रक्त की कमी दूर होती है|
प्रोटीन – इसमें प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर को मजबूत रखता है व हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है |
वजन घटाए – अंकुरित अनाज में बहुत कम मात्रा में कैलोरीज होती है जो मोटे लोगो के लिए लाभकारी है | जो लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित होते है उनके लिए अंकुरित अनाज एक अच्छा ऑप्शन है|
अंकुरित अनाज के कुछ अन्य फायदे
– यह एक नेचुरल फ़ूड है जिसमे किसी भी प्रकार के कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है|
– यह स्वाद में भी बहुत अच्छा होता है|
– यदि प्रेगनेंसी में महिलाएं अंकुरित अनाज का सेवन करती है तो गर्भ में पल रहे शिशु के मानसिक व शारीरिक दुर्बलता को दूर किया जा सकता है|
– अंकुरित अनाज के सेवन से व्यक्ति चुस्त दुरुस्त रहता है| नाश्ते के लिए अंकुरित अनाज बहुत ही अच्छा विकल्प है|