लौकी का यूज सब्जी बनाने के लिए करते हैं, लेकिन अगर इसका जूस बनाकर सर्व किया जाएं तो फिर बात ही क्या होेगी। जी हां लौकी का जूस पीने सेहत को कई लाभ मिलते हैं, साथ ही ये हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाता हैं।
लौकी का जूस ब्लड शुगर के रोगियों को खाली पेट लौकी खाने से आराम मिलता है। इसका जूस भी डायबिटीज में लाभदायक होता है। इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
वैसे कुछ लोग लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन आप इसकी सब्जी की जगह इसका जूस पीना शुरू कीजिए। पर इसके जूस का सेवन करते हुए एक खास बात का ध्यान रखें कि जूस बिल्कुल कड़वा नहीं होना चाहिए। जूस पीने से पहले इसके टेस्ट को चैक जरूर कीजिए।
यह भी पढ़ें-
नहीं जानते होंगे आप गर्म पानी पीने के ये नुकसान